Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

LEARN FOR LIFE (5) :  पति-पत्नी के रिश्ते की मजबूती… दुनिया के महान चिंतक आचार्य चाणक्य से आज…

LEARN FOR LIFE (5) :  पति-पत्नी के रिश्ते की मजबूती… दुनिया के महान चिंतक आचार्य चाणक्य से आज…

Chanakya Niti : दुनिया के महान चिंतकों में एक आचार्य चाणक्य की बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है, साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है।

इन चीजों से बचें पति -पत्नी

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि पति-पत्‍नी के रिश्‍ते को हमेशा मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि वे कुछ चीजों से हमेशा बचें।

झूठ : पति-पत्‍नी का रिश्‍ता ईमानदारी, सच्‍चाई और भरोसे पर टिका होता है। यदि वे एक-दूसरे से झूठ बोलेंगे तो उनका रिश्‍ता टूटने की कगार पर पहुंच सकता है। यहां तक कि रिश्‍ता टूट सकता है।

क्रोध : गुस्‍सा एक ऐसी चीज है, जिसमें व्‍यक्ति भूल जाता है कि वो क्‍या कर रहा है या क्‍या कह रहा है। कई बार गुस्‍से में वो ऐसी बात बोल जाता है, जो पूरी जिंदगी चुभती है। पति-पत्‍नी को एक-दूसरे पर क्रोध करने से बचना चाहिए।

गोपनीयता :  कई बातें ऐसी होती हैं जिनका केवल पति-पत्‍नी के बीच रहना ही ठीक होता है। यदि पति-पत्‍नी की निजी बातें किसी तीसरे को पता चल जाएं तो यह उनके रिश्‍ते के लिए ठीक नहीं है।

अपमान : पति-पत्‍नी के रिश्‍ते के लिए जितना जरूरी प्‍यार है, उतना ही जरूरी एक-दूसरे के लिए सम्‍मान है। उन्‍हें गलती से भी एक-दूसरे का अपमान नहीं करना चाहिए।

नयी बातों के साथ कल पुन: आप से होंगे रूबरू।

Share this:

Latest Updates