– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Life Threat : फेमस सिंगर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से…

00ad8556 c488 4a91 9f12 796c36dc16c3

Share this:

National News New Delhi, Singer Honey Singh Life Threat By Gangster Goldi Barar : देश के जाने-माने सिंगर हनी सिंह की जान से मारने की धमकी मिली है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी है। हनी सिंह ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी है। जानकारी के मुताबिक हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है। हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस से कहा कि उन्हें मौत का डर है। गैंगस्टर कनाडा से ही पूरे गिरोह को चलाता है। गोल्डी ने हनी सिंह से पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। गोल्डी बराड़ का असली नाम सतविंदरजीत सिंह है। गोल्डी लॉरेंस बिश्नोई का बेहद खास है।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का करवा चुका है मर्डर

गौरतलब है कि इससे पहले गोल्डी बरार पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या करवा चुका है। फिलहाल वह कनाडा में है। हनी सिंह ने कहा, ‘मेरे साथ ये पहली बार हुआ है जिंदगी में। लोगों ने बहुत प्यार दिया है हमेशा और पहली बार ऐसा कुछ थ्रेट आया है। बहुत डरा हुआ हूं। पूरा परिवार डरा हुआ है। मौत से किसको डर नहीं लगता। मुझे जिंदगी में एक ही चीज से डर लगता था, सिर्फ मौत से। बता दें कि गोल्डी बराड़ सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates