Dhanbad News : बुधवार को देर शाम महालय के अवसर पर लिन्डसे क्लब एवम लायब्रेरी द्वारा माटीर दुर्गा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता उनकी धर्मपत्नी मिली दत्ता एवं विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर टेक्निकल, बीसीसीएल एम के रमैया एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन समारोह में मंच पर लिन्डसे क्लब के अध्यक्ष अमलेन्दु सिन्हा, सचिव सलिल विश्वास, पूर्व सचिव डॉक्टर दीपक सेन,देवजानी विश्वास,शर्मिला सिंहा, अरुण बनर्जी, विकास कांति खां व अन्य उपस्थित थे।माटिर दुर्गा गीतिनाट्य मे दुर्गा पूजा की कहानी के साथ चंद बुरे लोगों के द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को दर्शाया गया ।
लिन्डसे क्लब एवं लायब्रेरी ने महालया पर आयोजित किया नृत्य नाटिका माटीर दुर्गा

Share this:


