Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिनेश कार्तिक के मामले को लेकर गौतम गंभीर पर भड़क गए लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर

दिनेश कार्तिक के मामले को लेकर गौतम गंभीर पर भड़क गए लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने IPL- 2022 में अपने दमदार प्रदर्शन से भारतीय टी-20 टीम में वापसी की है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही t-20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में भी शामिल किए जाने को लेकर क्रिकेट विशेषज्ञ के बीच बहस शुरू हो गई है। दिनेश कार्तिक को लेकर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले भारत के टी-20 वर्ल्ड कप प्लेइंग इलेवन में पक्की नहीं है। गंभीर के इस बयान पर दिग्गज क्रिकेटर रहे सुनील गावस्कर सहमत नहीं दिखे और उन्होंने कहा कि कार्तिक वह खिलाड़ी हो सकते हैं, जिन्हें भारत खोज रहा है।

गावस्कर ने कहा- दिनेश कार्तिक का विश्व कप टीम में न होना आश्चर्यजनक होगा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि जहां तक दिनेश कार्तिक का सवाल है, वह ऐसे समय में आया था, जब हर गेंद पर बल्ला चलाया जाता।” लेकिन गावस्कर ने उनकी उम्र को लेकर किसी भी चिंता को खारिज कर दिया और कहा कि उन्हें अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2022 टी-20 विश्व कप के लिए टीम में होना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि दिनेश कार्तिक की उम्र को मत देखो, देखो कि वह क्या कर रहा है। यदि दिनेश कार्तिक मेलबर्न के लिए उस फ्लाइट में नहीं है, तो यह एक बड़ा आश्चर्य होगा। 37 वर्षीय कार्तिक ने हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में वापसी की।

हाल के दिनों में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन उम्दा रहा है

दिनेश कार्तिक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में फिनिशर की भूमिका निभाते हुए शानदार पारी खेली। दिनेश ने 27 गेंदों में 55 रन की धुआंधार पारी खेलकर भारत को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुनील गावस्कर ने टी-20 विश्व कप में कार्तिक के खेलने की संभावनाओं को लेकर अहम बयान दिया है। एक समय टीम इंडिया 13 ओवर में 81 के स्कोर पर 4 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश कार्तिक ने 9 चौके व 2 शानदार छक्कों की बदौलत भारत को 169/6 तक पहुंचने में मदद की। साउथ अफ्रीका की टीम का टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ 87 रन पर ही सिमट गई। भारत ने यह मैच 82 रन से जीता। यह दिनेश कार्तिक का अंतरराष्ट्रीय टी-20 में पहला पचासा है।

Share this:

Latest Updates