Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND: लोहरदगा में हार्डकोर माओवादी नक्सली देवदीप पुलिस के हत्थे चढ़ा, 8 साल से था फरार, इतने मामलों…

JHARKHAND: लोहरदगा में हार्डकोर माओवादी नक्सली देवदीप पुलिस के हत्थे चढ़ा, 8 साल से था फरार, इतने मामलों…

Jharkhand (झारखंड) के लोहरदगा जिले की पेशरार थाना पुलिस ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार को ग दबोच कर 17 अप्रैल को जेल भेज दिया। एसडीपीओ बीएन सिंह ने हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार को मीडिया के सामने प्रस्तुत कर बताया कि वह माओवादी जोनल कमांडर नकुल यादव का दस्ता सदस्य था। किस्को थाना क्षेत्र के पुतरार (वर्तमान में पेशरार थाना क्षेत्र) गांव में वर्ष 2014 के जुलाई महीना में बंधन उरांव को गोली मारकर हत्या के मामले में देवदीप खेरवार फरार चल रहा था।

हत्या के मामले में नकुल भी आरोपी

हत्या के मामले में नकुल यादव भी नामजद आरोपी था। पुलिस की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नकुल सरेंडर कर दिया। वहीं देवदीप खेरवार फरार चल रहा था। इस मामले में 8 वर्ष से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इससे पहले न्यायालय के आदेश पर नक्सली के घर की कुर्की-जब्ती की गई थी।

इसके बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट से देवदीप खेरवार के खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया गया। इस पर त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए SP ने टीम गठित कर हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। कार्रवाई करते हुए पेशरार थाना पुलिस ने पुतरार गांव निवासी स्व. सकलू खेरवार के पुत्र देवदीप खेरवार को उसके घर से शनिवार को गिरफ्तार किया।

Share this:

Latest Updates