Lohardga news : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत एकागुड़ी गांव के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से रविवार को मौत हो गयी। तीनों बच्चे खेलने के दौरान एकागुड़ी गांव के बगीचा बांध तालाब के किनारे चले गये, जहां तीनों तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान तीनों बच्चे तालाब के गहरे पानी में समा गये। इसके बाद आसपास के लोगों ने किसी प्रकार से तीनों बच्चों को तालाब से निकाला और लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सेन्हा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
लोहरदगा : तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Share this:


