Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लोकसभा का चुनाव देश के लिए निर्णायक : चम्पाई सोरेन

लोकसभा का चुनाव देश के लिए निर्णायक : चम्पाई सोरेन

Gumla news, Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा है कि लोकसभा का यह चुनाव देश के लिए निर्णायक है। हम सब इंडिया गठबंधन के हैं। आदिवासी मूलवासी अस्तित्व बचाने के लिए सरना धर्म कोड बनाया, लेकिन भाजपा ने रोक दिया। ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की, लेकिन वह आगे नहीं बढ़ा। भाजपा पूरी तरह से आदिवासी-मूलवासी, पिछड़ा, दलित, गरीब विरोधी है। मुख्यमंत्री मंगलवार को गुमला जिले के बसिया के कोनबीर एनएचपीसी मैदान में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

चम्पाई ने कहा कि 2014 से पूरे देश में झूठ की खेती हो रही है। भाजपा ने झारखंड में सबसे ज्यादा शासन किया, लेकिन झारखंड को अलग दिशा में ले गये। उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछड़ेपन की जिम्मेदार भाजपा है। रोजगार और आदिवासी मूलवासी कल्याण की बात नहीं करते। दस साल से केवल जुमलेबाजी हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की, कि पांच साल में मिला मौका नहीं गंवाना है। भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है।

चम्पाई ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्राइमरी स्कूल बंद किये। गांव के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई। इनकी मंशा आदिवासी कल्याण की नहीं है। भाजपा यहां का इतिहास मिटाना चाहती है। जंगल के भीतर भी योजना पहुंची। सर्वजन पेंशन स्कीम हम लाये। ये भाजपा वाले झारखंड को आगे बढ़ाना कभी नहीं सोचे। केवल खनिज का व्यापार किया। पूंजीपतियों को सब सौंप दिया। झारखंड खुद अपने पैरों पर खड़ा होगा।

चम्पाई ने कहा कि राहुल गांधी युवा सम्राट हैं। चुनाव संविधान बचाने के लिए हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं। तानाशाही को मिटाना है। तानाशाही की वजह से ही हेमन्त सोरेन जेल में हैं। हमें मजबूती से संघर्ष करना है। हमने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ लड़ाई की। हमें सुखदेव और कालीचरण को विजयी बनाना है। झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करनी है।

Share this:

Latest Updates