Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखिए कैसे अपनी जवान मालकिन के साथ ताल से ताल मिलाने लगी भैंस…

… और देखिए कैसे अपनी जवान मालकिन के साथ ताल से ताल मिलाने लगी भैंस…

Look Dance Sense of Buffalo : आपने बीन बजाने पर भैंस के पगुराने की कहावत सुनी होगी। भैंस के आगे बीन बजावे, भैंस गई पगुराय। मतलब यह है कि भैंस बीन से निकलने वाले संगीत को नहीं जानती है, तो उसके महत्व को क्या समझे। लेकिन, बात ऐसी नहीं है। भैंस भी गीत, संगीत और नृत्य के प्रति संवेदनशील है और उस पर वह अपना रिएक्शन दे सकती है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

यूजर्स कर रहे भैंस की तारीफ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें भैंस को अपनी मालकिन के साथ ताल से ताल मिलाते हुए ठुमके लगाते देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए भैंस के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अपनी मालकिन को मस्ती करते देख भैंस को भी मस्ती सूझने लगती है। वीडियो में आगे लड़की के साथ भैंस का डांस देख आप भी हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भैंस हूबहू अपनी मालकिन की नकल उतारते हुए उछल-उछलकर डांस करने लगती है। इस बीच बैकग्राउंड में गाना भी बजता सुनाई दे रहा है।

मालिक के दुख में दुखी, सुख में खुश

याद कीजिए। प्यार की परिभाषा बयां करते ऐसे कई वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं, जिसमें मालिक और इसके पालतू जानवर के बीच के प्यार का अंदाजा लगाया जा सकता है। कहते हैं कि पालतू जानवर मालिक के दुख में दुखी और सुख में खुशी से झूमते नजर आते हैं। वायरल इस वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Share this:

Latest Updates