Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सोशल मीडिया के जरिए प्यार चढ़ा परवान तो कर ली शादी, अब ऐसी गंदी हरकतें करने लगा पति की चंबल की बेटी को करनी पड़ी पुलिस में शिकायत, पति हुआ फरार

सोशल मीडिया के जरिए प्यार चढ़ा परवान तो कर ली शादी, अब ऐसी गंदी हरकतें करने लगा पति की चंबल की बेटी को करनी पड़ी पुलिस में शिकायत, पति हुआ फरार

जल्दबाजी और बिना सोचे समझे लिया गया फैसला कितना घातक हो सकता है। यह मध्य प्रदेश में हुई घटना से समझा और जाना जा सकता है। मध्य प्रदेश अंतर्गत चंबल में रहने वाली भिंड जिले की एक युवती को ऑनलाइन प्यार के बाद शादी करना बेहद ही महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर प्यार परवान चढ़ने के बाद युवक गुजरात से भिंड आया और लकड़ी से मिला। दोनों ने 2022 में ही शादी कर ली। शादी के बाद युवती का पति अपना और अपने पत्नी का पोर्न वीडियो बनाने लगा। युवती के लाख मनाही पर भी वह उसकी बात नहीं सुनता था और जब न तब वह गंदी हरकत करने लगता था। उसकी इस प्रवृत्ति से तंग आकर युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत कर दी। अब पुलिस युवती के पति को तलाश रही है और पति भागा- भागा फिर रहा है। 

गुजरात के लड़के हुआ था युवती को प्यार

मिली जानकारी के अनुसार चंबल के भिंड में रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने महिला थाने की पुलिस से शिकायत की है। युवती ने पुलिस को बताया है कि उसकी ऑनलाइन मुलाकात गुजरात के रहने वाले मितुल डोसी नामक युवक से हुई। धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता गया। इसके बाद युवक गुजरात से युवती से मिलने के लिए भिंड आ पहुंचा और दोनों ने शादी कर ली। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद जब भी वह संबंध बनाता है तो वह वीडियो रिकॉर्ड करता है। मना करने पर वह जोर जबरदस्ती करने लगता था। 

लैपटॉप से खुला पति की गंदी सोच का राज

पीड़ित युवती ने बताया कि एक दिन वह अपने पति का लैपटॉप चेक कर रही थी। इस दौरान उन्होंने लैपटॉप में जो देखा तो उसके होश उड़ गए। ‌लैपटॉप में में एक दर्जन से अधिक लड़कियों के पोर्न वीडियो मिले। पीड़ित युवती ने अपने पति से इस कृत्य का कड़ा विरोध किया। लेकिन उसका पति कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। वह पत्नी के साथ मारपीट भी करने लगा। साथ ही साथ उसकी हत्या की धमकी मी देने लगा। आखिरकार महिला अपने पति की हरकतों से इतनी ज्यादा परेशान हो गई कि उसे महिला थाना की शरण में जाना पड़ा।

Share this:

Latest Updates