BUXAR NEWS: डुमरांव का एक युवक इंटरनेट मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश (यूपी) की एक युवती के संपर्क में आया। इंस्टाग्राम के माध्यम से शुरू हुई यह दोस्ती जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई, लेकिन इसके पीछे छिपी मंशा युवती के लिए घातक साबित हुई।
यूपी के बलिया जिले की रहने वाली पीड़िता ने बक्सर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उसके अनुसार, वह वर्ष 2023 से हरियाणा में रह रही थी, वहीं उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से डुमरांव निवासी परवेज अंसारी से हुई। 25 सितंबर, 2023 को परवेज हरियाणा आया और एक होटल में बुलाकर शादी का झांसा देते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह पीड़िता को बक्सर ले गया, जहां दो माह तक एक किराये के मकान में उसके साथ रहा।
पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो परवेज ने कोर्ट में नोटरी पेपर के जरिए शादी का प्रमाण पत्र बनवाया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। परवेज ने धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी और सदर अस्पताल में उसका पचार कराया। मामला यहीं नहीं रुका। युवती के अनुसार परवेज उसे अपने घर भी ले गया, जहां उसके परिवार वालों ने उस पर मतांतरण का दबाव बनाया। जब उसने इनकार किया तो उस पर दूसरे युवक के साथ संबंध बनाने का भी दबाव बनाया जाने लगा। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, तीन साल तक शोषण के बाद मतांतरण का दबाव

Share this:


