Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

LPG Price Breaking : आज से इतने रुपये बढ़ गया रसोई गैस सिलेंडर का दाम, रांची में अब देने होंगे 1150 रुपये

LPG Price Breaking : आज से इतने रुपये बढ़ गया रसोई गैस सिलेंडर का दाम, रांची में अब देने होंगे 1150 रुपये

LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1103 रुपये हो गई है। कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। इसकी कीमत अब 350.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद  2119.50 रुपये हो गई है। अब झारखंड की राजधानी रांची में उपभोक्ताओं को 1150 रुपये देने होंगे। एलपीजी गैस सिलेंडर पर बड़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं यानी मार्च का महीना लोगों के महंगाई लेकर आया है। सिलेंडर के दाम बढ़ने से जहां लोगों की रसोई का बजट बिगड़ेगा, वहीं होटल-रेस्‍तरां और खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

पिछले साल बढ़े थे 150 रुपये

पिछले साल 2022 में  घरेलू रसोई गैस सिलेंडर कीब 150 रुपये महंगा हुआ था। कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पिछली बार 25 रुपये बढ़े थे। बता दें कि 6 जुलाई 2022 के बाद से ही घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई इजाफा नहीं किया गया था, लेकिन होली से पहले एलपीजी गैस सिलेंडर में बढ़ोतरी का प्रभाव यकीनन आम आदमी की जेब पर पड़ेगा‌।

Share this:

Latest Updates