Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Luck Made Crorepati : खो गई थी लॉटरी, मिली तो बना दिया 8 करोड़ का मालिक, आप भी जानिए कहानी

Luck Made Crorepati : खो गई थी लॉटरी, मिली तो बना दिया 8 करोड़ का मालिक, आप भी जानिए कहानी

Lucky Lucky, Only Lucky,Big Lottery Winner In USA : ऐसा हम पुराने जमाने से सुनते आए हैं कि किस्मत बिगड़ी तो करोड़पति खाकपति हो गया और अगर किस्मत बनी तो खाकपति भी करोड़पति हो जाएगा। ऐसा ही वाकया अमेरिका में एक आदमी के साथ हुआ है। एक व्यक्ति हाल ही में बड़े अजीब-ओ-गरीब तरीके से 8 करोड़ रु जीता है। ये पैसे उसने लॉटरी में जीते, जिसके लिए उसने मात्र 160 रुपये खर्च किए थे। इतनी कम रकम लगाकर वो व्यक्ति करोड़पति बन गया। जिस तरह इस व्यक्ति ने 8 करोड़ रु जीते, उसकी कहानी दिलचस्प है। अब जानते हैं उसके बारे में।

65 साल की उम्र में खुल गई किस्मत

यह घटना घटी है अमेरिका के कैरोलिना के रहने वाले टेरी पीस के साथ। इस राशि के जीतने में पीस की पत्नी का अहम रोल है, जिसका जिक्र हम आगे करेंगे। द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार पीस की आयु 65 साल है। वह लॉटरी में जीती हुई राशि से अब रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। वे अपनी बाकी की जिंदगी ऐशो-आराम से गुजारना चाहते हैं। पीस ने पॉवरबाल लॉटरी का एक टिकट खरीदा था, जिसकी कीमत 160 रुपये है। उसी में वे इतना भारी रकम जीते। जब पीस ने लॉटरी टिकट खरीदा तो घर आने पर वह इसे कहीं रखकर भूल गए। टिकट खो गया था। पीस ने बहुत खोजा पर लॉटरी का टिकट नहीं मिला। आखिर में उन्होंने पत्नी से टिकट खोजने को कहा।

जानिए कहां मिला खोया लॉटरी टिकट

पीस की पत्नी ने टिकट खोजने के लिए अपना पर्स चेक किया। पर्स चेक करने पर वे हैरान रह गईं, क्योंकि पीस की लॉटरी का टिकट उनकी पत्नी के पर्स में ही था। इस बारे में दोनों में किसी को कुछ नहीं पता था। असल में वे अपनी पत्नी के पर्स में टिकट रखकर भूल गए। इससे भी अहम बात यह है कि वे दोनों नहीं जानते थे कि भला ये लॉटरी का टिकट उनकी किस्मत बदलने वाला है। जब इस दंपती को टिकट मिला तो उन्होंने इसे चेक किया। टिकट चेक करने पर उनके होश उड़ गए। वे लॉटरी में 8 करोड़ रुपये जीत गए थे। पीस की पत्नी के अनुसार, इस राशि ने उनका जीवन बदल दिया है। अब वह आगे की जिंदगी टेंशन फ्री होकर गुजार सकते हैं। पत्नी के पर्स से उन्हें वो खोई हुई चीज मिल गई, जिसने उन्हें मालामाल बना दिया।

Share this:

Latest Updates