Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान खोदाई में मिली अष्टधातु से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा, डेढ़ फीट…

JHARKHAND : बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान खोदाई में मिली अष्टधातु से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा, डेढ़ फीट…

Jharkhand (झारखंड) में पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत बराही गांव में जमीन की खोदाई के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति मिली है। गांव में बजरंगबली की 105 फीट ऊंची प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठान का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान प्रवचनकर्ता स्वामी सुंदर जी महाराज के निर्देश पर जमीन की खोदाई की गई। इसमें अष्टधातु से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा मिली है। जमीन की खुदाई में JCB की मदद ली गई। इसी दौरान मां दुर्गा की करीब डेढ़ फीट की मूर्ति मिली। मूर्ति मिलने के बाद माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। दूर-दूर से मूर्ति को देखने के लिए देर रात तक लोगों का पहुंचना जारी रहा। मूर्ति कब की है, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। मूर्ति मिलने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से भजन कीर्तन का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।

2 मई  से शुरू है लक्ष्मी नारायण यज्ञ

मालूम हो कि हुसैनाबाद के बराही गांव में दो मई से लक्ष्मी नारायण यज्ञ शुरू हुआ। यज्ञ के साथ स्वामी सुंदर जी महाराज हर दिन प्रवचन कर रहे हैं। इसी बीच 4 मई को स्वामी सुंदर महाराज जी ने प्रवचन स्थल के पास की जमीन की खोदाई का निर्देश दिया। स्वामी जी के आदेश पर यज्ञ समिति के लोगों ने JCB से प्रवचन स्थल के जमीन की खोदाई कराई। इसमें डेढ़ फीट ऊंची दुर्गा मां की मूर्ति बरामद की गई।

7 मई को होनी है हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

गांव में 105 फीट ऊंची दक्षिणी मुखी महावीर हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सात मई को होनी है। सोमवार को कलश स्थापना किया गया था। बुधवार से यज्ञ प्रारंभ हुआ। लोगों का कहना है कि प्रवचन करते हुए महाराज जी अचानक रोने लगे। लोगों ने इसका कारण पूछा तब उन्होंने कहा कि यहां जमीन के नीचे कुछ है। करीब चार फीट की खोदाई करने के बाद मां दुर्गा की मूर्ति मिली।

Share this:

Latest Updates