Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Madhya Pradesh : बहन ही बन गई सौतन, पहले जीजा को प्यार के जाल में फंसाया फिर अपने नाम कराई संपत्ति और….

Madhya Pradesh : बहन ही बन गई सौतन, पहले जीजा को प्यार के जाल में फंसाया फिर अपने नाम कराई संपत्ति और….

मध्य प्रदेश के खंडवा में संपत्ति के लालच में एक युवती ने अपनी ही बहन का घर उजाड़ दिया। उसने पहले तो जीजा को अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर लाखों की संपत्ति अपने नाम करवा ली। पत्नी का कहना है कि उसकी छोटी बहन का उसने घर आना-जाना था। इस दौरान पति के साथ उसका अफेयर शुरू हो गया। फिर अचानक एक दिन दोनों घर से लापता हो गए। इस बीच उसे रिश्तेदारों से पता चला कि उसके पति ने करीब 40 लाख की प्रॉपर्टी बहन के नाम कर दिया है। कागजात में बहन को ही पत्नी बताया है। महिला ने एसपी से मदद की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। साली के मोबाइल नंबर को पुलिस ने ट्रेस किया. फिर दोनों को हरदा से पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने नाम करवाई 10 एकड़ जमीन

अपने शातिर प्लान के लिए साली ने जीजा को अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर 10 एकड़ की जमीन अपने नाम करवा ली। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है। इसके बाद मौका पाकर वह अपने जीजा के साथ फरार हो गई। पत्नी को जब इस पूरे मामले का पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने खंडवा एसपी से मदद की गुहार लगाई और अपना हक दिलाने की मांग की है। एसपी ने निर्देश दिया तो पुलिस ने जीजा-साली को हरदा से बरामद कर लिया। पूरा मामला खंडवा के खालवा इलाके का बताया जा रहा है।

पति पर दर्ज कराई प्राथमिकी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खालवा के जायसवाल इलाके की रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पत्नी ने पति के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि उसका पति पेशे से किसान है। दोनों की शादी को 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। महिला ने कहा कि उसके पति और बहन के बीच प्रेम प्रसंग था। महिला का कहना है कि उसकी छोटी बहन का अक्सर उसके घर आना जाना लगा रहता था। जनवरी में उसका पति और बहन अचानक लापता हो गए। बाद में उसे पता चला कि जीजा साली में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद महिला ने खालवा थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रजिस्ट्री में साली को बताया पत्नी

रजिस्ट्री में भी पति ने साधना को अपनी पत्नी बताया है। इस बात से नाराज होकर खालवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत तो ले ली है, लेकिन केस दर्ज नहीं किया है। इसके बाद महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है। साली के मोबाइल नंबर को पुलिस ने ट्रेस किया। फिर दोनों को हरदा से पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates