Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महालया आज, कलश स्थापना के साथ कल से शुरू हो जायेगा दुर्गोत्सव

महालया आज, कलश स्थापना के साथ कल से शुरू हो जायेगा दुर्गोत्सव

Ranchi news, Dharma-Karma, religious, God and goddess Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, vastu Shastra, dharm adhyatm, Sanatan Dharm, hindu dharma : शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा का त्योहार 03 अक्तूबर से प्रारम्भ हो रहा है। 02 अक्तूबर बुधवार को अमावस्या है। इसी दिन महालया भी होती है। देशभर में गुरुवार को मंदिरों व घरों में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित होगा। मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की जायेगी। लगातार नौ दिन मां जगत जननी के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जायेगी।

12 अक्टूबर को होगा त्योहार का समापन

12 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर मां की प्रतिमा के विसर्जन के साथ त्योहार का समापन होगा। माता के उपासक नौ दिनों तक नवदुर्गा के पाठ में लीन रहेंगे। रेडियो एवं टीवी पर महालया के श्लोक व चण्डी पाठ के अमोघ मंत्र अल-सुबह से ही सुने जायेंगे। अपने झारखंड में भी दुर्गोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो गयी है। राज्यभर में दुर्गा पूजा का उत्साह दिख रहा है।

बुधवार सुबह से ही पूरा राज्य और देश महालया के देवी मंत्रों से गूंज उठेगा

बुधवार सुबह से ही पूरा राज्य और देश महालया के देवी मंत्रों से गूंज उठेगा। बेड़ो संवाददाता ने खबर दी है कि प्रखंड के खत्री खटंगा, पाकल मेड़ी, मुरतो, तुको, दिघिया, ईंटाचिल्द्री व घाघरा में शारदीय नवरात्र की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। हर तरफ उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। पूजा पंडालों को जहां अंतिम रूप देने में कारीगर लगे हैं, वहीं मूर्तिकार भी जीवंत रूप देने में जुटे हुए हैं। चहुंओर माता रानी के गीतों से गांव गूंजने लगे हैं। पूजा के लिए बेड़ो बाजार भी तैयार है। वहीं, पूजा समितियों द्वारा विभिन्न तरह की आकृतियों के पंडाल के निर्माण किये जा रहे हैं। इधर, पूजन सामग्रियों की दुकानों के अलावा फल दुकानों में भी बिक्री शुरू हो गयी है। मूर्तियों में साज-सज्जा का कार्य दिन-रात चल रहा है। दुर्गा पूजा महासमिति बेड़ो द्वारा कलश स्थापना के साथ ही नवाह्न परायण का पाठ और नव रात्रि की पूजा होगी। महासमिति इस बार 50 फीट ऊंचे रावण का रंगारंग आतिशबाजी के साथ दहन करेगी, जो भव्य व आकर्षक होगा।

Share this:

Latest Updates