Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MAHARASHTRA: पत्नी से लड़ाई के बाद आक्रोशित पति ने एक साल की बच्ची पर उतारा गुस्सा, जमीन में जिंदा गाड़ सुला दी मौत की नींद

MAHARASHTRA: पत्नी से लड़ाई के बाद आक्रोशित पति ने एक साल की बच्ची पर उतारा गुस्सा, जमीन में जिंदा गाड़ सुला दी मौत की नींद

महाराष्ट्र के वाशिम इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पति-पत्नी के झगड़े में एक साल की मासूम बच्ची को जिंदा जमीन में गाड़ कर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी। पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह वाकया 12 मार्च बताया जा रहा है। यह मामला महाराष्ट्र के वाशिम जिले के वाकद गांव का है। आरोपी सुरेश घुगे और उसकी पत्नी के बीच अक्सर बात बात पर झगड़ा होता था। आरोपी की पत्नी कावेरी ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर हमेशा शक करता रहता था। तीन बेटियां पैदा होने पर बार-बार उसके साथ मारपीट करता था। इन्हीं बातों को लेकर 12 मार्च को दोनों के बीच लड़ाई हुई थी।

हत्यारोपी पिता गिरफ्तार

महिला ने पुलिस को बताया कि खेत में उसके पति ने गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की थी। लेकिन किसी तरह वो बचकर गांव की तरफ भाग गई। वहां पहुंचकर उसने अपने रिश्तेदारों को इस घटना के बारे में बताया और सभी लोग खेत में पहुंचे। इस दौरान महिला को अपनी मासूम बच्ची नहीं दिखाई दी। फिर सुरेश से मासूम के बारे में पूछा तो उसने बताया कि बच्ची को मार दिया है। लोगों ने तुरंत गड्ढे से मासूम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद इस बात की सूचना रिसोड पुलिस स्टेशन को दी गई। इस बाबत पुलिस अधिकारी देवेंद्र सिंग ठाकुर ने बताया कि बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share this:

Latest Updates