Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MAHARASHTRA: CM उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार को दी चुनौती, दम है तो दाउद को मरवा कर दिखाएं…

MAHARASHTRA: CM उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार को दी चुनौती, दम है तो दाउद को मरवा कर दिखाएं…

Maharashtra (महाराष्ट्र) के मुख्यमंत्री और शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में 25 मार्च को मोदी सरकार को जोरदार चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में दम है तो दाउद इब्राहिम को मरवा कर दिखाए। महाराष्ट्र विधानसभा में ठाकरे ने एनसीपी नेता नवाब मलिक का बचाव किया। उन्होंने कहा कि नवाब मलिक के रिश्ते दाउद इब्राहिम से हैं तो इतने सालों तक केंद्रीय एजेंसियां क्या कर रही थीं। महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी विधायकों के संदर्भ में उन्होंने यह बात कही।

पीडीपी के साथ क्यों बनाई सरकार

उद्धव ठाकरे ने केंद्र की बीजेपी सरकार से पूछा कि आतंकी अफजल गुरु और बुरहान वानी से सहानुभूति रखने वाली पीडीपी के साथ मिलकर उन्होंने सरकार क्यों बनाई। इस दौरान उद्धव ठाकरे बीजेपी नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भी जमकर बरसे।

ईडी देवेंद्र को नौकरी पर रख ले

उद्धव ठाकरे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) को चाहिए कि वो देवेंद्र फडणवीस को नौकरी पर रख लें। उन्होंने कहा कि बीजेपी पिछला चुनाव राम मंदिर पर लड़ी और अब अगले चुनाव में दाउद इब्राहिम के नाम पर वोट मांगेगी। उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का जिक्र करते हुए कहा कि बराक ओबामा ने पाकिस्तान में घुसकर लादेन को मरवाया, फिर भी कभी लादेन के नाम पर वोट नहीं मांगा।

Share this:

Latest Updates