Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ठाणे लोकल हादसे में मृतकों के आश्रितों को ५-5 लाख रुपये की मदद देगी महाराष्ट्र सरकार

ठाणे लोकल हादसे में मृतकों के आश्रितों को ५-5 लाख रुपये की मदद देगी महाराष्ट्र सरकार

Mumbai : महाराष्ट्र सरकार ने ठाणे में लोकल ट्रेन से गिरकर मरने वालों के आश्रितों को राज्य सरकार की ओर ५-५ लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। साथ ही इस घटना में घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने सोमवार को कहा कि इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और सात लोग घायल है। सभी घायलों का इलाज कलवा स्थित सरकारी अस्पताल में और ज्युपिटर अस्पताल में हो रहा है।
मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो पांच लोगों की मौत मौके पर हो चुकी थी। सात घायलों को पुलिस ने नजदीकी छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कलवा पहुंचाया, जबकि चार घायलों को स्थानीय लोग जुपिटर अस्पताल ले गए। अधिकारियों ने इस त्रासदी के लिए अत्यधिक भीड़ को जिम्मेदार ठहराया, जो उस समय ट्रेन के दरवाजे पर लटके हुए थे। दुर्घटना के कारणों की जांच अभी चल रही है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग ने घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।” इस घटना में मृतकों की पहचान केतन दिलीप सरोज (23), राहुल संतोष गुप्ता, विक्की बाबासाहेब मुखिदल (34) और दो अज्ञात के रुप में की गई है। घायलों की पहचान शिवा गवली (23), आदेश भोईर (26), रिहान शेख (26), अनिल मोरे (40), तुषार भगत (22), मनीष सरोज (26), मच्छिन्द्र गोतर्ने (39), स्नेहा धोंडे (21) और प्रियंका भाटिया (26) के रुप में की गई है।

Share this:

Latest Updates