Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर इस स्टाइलिश MP ने गजब का कसा तंज, पद के लिए…

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर इस स्टाइलिश MP ने गजब का कसा तंज, पद के लिए…

Maharashtra News : महाराष्ट्र की राजनीति में अब बिल्कुल नया मोड़ सामने आ चुका है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने का रास्ता साफ है। उनके साथ शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे को डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाने की बात सामने आ रही है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले ही उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पर अब अमरावती की तेजतर्रार और स्टाइलिश निर्दलीय सांसद (MP) नवनीत राणा ने उन पर तंज कसते हुए सत्ता का लालच रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा तो दे दिया है, लेकिन इसमें बहुत देर कर दी। वह आखिर तक पद के लालच में ही बने रहे। एक टीवी चैनल से बातचीत में नवनीत राणा ने कहा, ‘उन्होंने इस्तीफा देने में देरी कर दी। जिस दिन उनके परिवार के 40 सदस्य घर छोड़कर बाहर निकले थे, उसी दिन इस्तीफा दे देना था। आखिरी दिन तक पद के लिए जो लालच उन्होंने रखा, उसका जवाब उन्हें देना होगा।’

यही नहीं नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे पर विचारधारा से समझौता करने और पिता की मेहनत को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया। 

बालासाहेब की मेहनत पर फेर दिया पानी

नवनीत राणा ने कहा, ‘शिवसेना बालासाहेब ठाकरे ने बनाई थी, लेकिन उद्धव ठाकरे ने 56 साल की उनकी मेहनत पर ही पानी फेर दिया। अपने अहंकार के चलते उन्होंने पार्टी का यह हाल किया है।’ नवनीत राणा ने कहा कि उद्धव ठाकरे के पास सिर्फ संजय राउत, अनिल परब और आदित्य ही बाकी रह गए हैं। ये लोग भी मजबूरी में हैं। इसकी वजह यही है कि उन्होंने जिस तरह से लोगों पर अत्याचार किए हैं। मुझे 14 दिनों तक जेल में काटने पड़े, लेकिन मेरा दोष ही क्या था? यही कि मैंने हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कही थी।

Share this:

Latest Updates