Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चौंक गए न : देवेंद्र फडणवीस नहीं होंगे महाराष्ट्र के नए चीफ मिनिस्टर, आज शाम 7:30 बजे शपथ लेंगे एकनाथ शिंदे… 

चौंक गए न : देवेंद्र फडणवीस नहीं होंगे महाराष्ट्र के नए चीफ मिनिस्टर, आज शाम 7:30 बजे शपथ लेंगे एकनाथ शिंदे… 

Maharashtra News : महाराष्ट्र में 10 दिन से जारी सियासी तूफान का सुपर क्लाइमैक्स बेहद चौंकाने वाला रहा। 30 जून को शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंचे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उन्हें लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद जो ऐलान हुआ, उससे सियासी पंडितों तक के गणित गड़बड़ा गया। फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस ने कहा कि गुरुवार शाम 7.30 बजे शिंदे अकेले शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिंदे को हिंदुत्व के लिए समर्थन दिया है। पार्टी सरकार में शामिल होगी, लेकिन फडणवीस इसका हिस्सा नहीं होंगे।

बाला साहब का हुआ है अपमान :  फडणवीस

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार के दो-दो मंत्री जेल में हैं। बालासाहेब ने हमेशा दाउद का विरोध किया, लेकिन उद्धव सरकार का एक मंत्री दाउद से जुड़ा हुआ है। जेल में जाने के बाद भी उसे मंत्री पद से हटाया नहीं गया। ये बाला साहेब का अपमान है। औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने का फैसला भी तब लिया जब सरकार जाने को थी। इसका कोई मतलब नहीं है। यह फैसला नई सरकार को लाना होगा। जो लोग हमसे हारे हैं उन्हें सरकार में लिया गया है। इसलिए इन लोगों ने फैसला लिया कि हमें गठबंधन मंजूर है लेकिन कांग्रेस ,एनसीपी के साथ नहीं।

Share this:

Latest Updates