Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragic Incident : … और न जाने क्यों दो बेटियों की मां इस महिला कॉन्स्टेबल ने पुलिस थाने में ही लगा ली फांसी,अनीता…

Tragic Incident : … और न जाने क्यों दो बेटियों की मां इस महिला कॉन्स्टेबल ने पुलिस थाने में ही लगा ली फांसी,अनीता…

Maharashtra News  : महाराष्ट्र के ठाणे एक अत्यंत दुखद खबर मिली है। यहां पुलिस विभाग में काम कर रही एक महिला कांस्टेबल ने पुलिस स्टेशन में फांसी लगा ली।  मृतका का नाम अनीता भीमराव वाव्हल बताया जा रहा है। वह ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला पिछले कुछ महीनों से घरेलू विवाद के कारण परेशान थी। पुलिस स्टेशन के उसके सहकर्मियों के मुताबिक, हो सकता है कि पारिवारिक झगड़ों की वजह से उसने सुसाइड कर लिया।

दुपट्टे के सहारे लगाई फांसी

श्रीनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर यशवंत तांबे ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अनिता सुबह साढ़े दस बजे पुलिस स्टेशन के महिला कक्ष में ड्यूटी पर थी.  फिर करीबन डेढ़ बजे के आसपास अनिता की महिला सहकर्मी उसको फोन कर रही थी। लेकिन, कई बार फोन करने के बावजूद जब अनिता ने फोन नहीं उठाया तो उसकी दोस्त उसके कमरे में गई। अनिता महिला कक्ष में दुपट्टे के सहारे छत पर लगे पंखे के सहारे फांसी लगा ली थी। इसके बाद अनिता की दोस्त ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में शव को उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

साल 2008 से थी सेवा में

साल 2008 से अनिता पुलिस सेवा में थी। वह अपने पति और बच्चों के साथ वर्तक नगर स्थित पुलिस क्वार्टर में रहती थी। अनिता की दो बेटियां हैं – एक दसवीं में तथा दूसरी छठवीं में पढ़ती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी।

Share this:

Latest Updates