Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

संजय राउत पर ED के एक्शन से इस सांसद महोदया को खुशी मिली इतनी कि…

संजय राउत पर ED के एक्शन से इस सांसद महोदया को खुशी मिली इतनी कि…

Maharashtra News  : शिवसेना नेता संजय राउत पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक्शन से अमरावती की सांसद महोदया नवनीत राणा को मिली खुशी का ठिकाना नहीं है। अक्सर शिवसेना पर हमलावर रहने वालीं नवनीत राणा ने कहा कि यह कार्रवाई तो ED को कई महीने पहले ही कर देनी चहिए थी। उन्होंने कहा कि पात्रा चॉल समेत कई जगहों पर घोटाला हुआ है। राउत 25 से 30 कंपनियों में पार्टनर हैं और उनके साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे थे। जनता की गाढ़ी कमाई को भ्रष्टाचार के जरिये खाने वालों के खिलाफ ईडी को एक्शन लेने का अधिकार है।

गरीबों की कमाई से बनाई संपत्ति

नवनीत राणा ने कहा कि संजय राउत तो ईडी के समन का ही जवाब नहीं दे रहे थे। कभी सरकार गठन की बात करते थे तो कभी कहते थे कि संसद के सत्र में व्यस्त हूं। भ्रष्टाचार के मामलों में वही जवाब नहीं दे पाता है, जो गलत हो। महाराष्ट्र की जनता भ्रष्टाचार करने वालों के विरुद्ध जरूर लड़ेगी। यही छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमें सिखाया था। उन्होंने कहा कि यदि आप इतने चरित्रवान हैं तो पहले ही आपको पूछताछ में शामिल होना चाहिए था। यदि आप गरीबों की कमाई से संपत्ति बनाते हैं तो फिर ईडी को पूरा अधिकार है कि पूछताछ की जाए।

Share this:

Latest Updates