Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

 उद्योगपति Mukesh Ambani को सपरिवार जान से मारने की धमकी देनेवाले को मुंबई पुलिस ने बिहार से किया Arrest, जानिए कौन है यह युवक…

 उद्योगपति Mukesh Ambani को सपरिवार जान से मारने की धमकी देनेवाले को मुंबई पुलिस ने बिहार से किया Arrest, जानिए कौन है यह युवक…

Maharashtra News, Mumbai : मुंबई पुलिस ने अरबपति उद्योगपति (Industrialist) मुकेश अंबानी और उनके परिवार को 5 October को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को बिहार से गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। अधिकारियों ने 6 October को यहां यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस की एक टीम ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर राजेश कुमार मिश्रा को बिहार के दरभंगा से हिरासत में लिया और फिर मुंबई के लिए रवाना हुई।

दर्ज की गई थी औपचारिक  शिकायत 

एक अधिकारी ने कहा, अंबानी परिवार को धमकी भरे कॉल के बाद कार्रवाई करते हुए, मुंबई पुलिस की एक टीम ने बिहार पुलिस की मदद से आधी रात को बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। टीम आरोपी के साथ मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। फोन करने वाले ने मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, उनके बच्चों आकाश और आनंद की जान लेने की भी धमकी दी थी। अस्पताल प्रशासन ने डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की और बुधवार शाम को तुरंत जांच शुरू की गई।

Share this:

Latest Updates