Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉलीवुड की इस ‘खास हल्लाबोल’ एक्ट्रेस ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर अपने तंज से ‘खिलाया कमल’, समझने वाले…

बॉलीवुड की इस ‘खास हल्लाबोल’ एक्ट्रेस ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर अपने तंज से ‘खिलाया कमल’, समझने वाले…

Maharashtra News : महाराष्ट्र में एक खास अंदाज में चलाया जा रहा तूफानी शोर 30 जून को थम गया। 29 जून को एक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दिया और चटपट 30 जून को उनसे विद्रोह करने वाले एक नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शपथ हो गई। इस बीच इसी दिन बॉलीवुड की ‘खास हल्लाबोल’ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा। कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा- जब पाप बढ़ जाता है तो सर्वनाश होता है और उस के बाद सृजन होता है…और फिर जीवन में कमल खिलता है।

कंगना बोलीं- जो चालीसा बैन कर दे, उसे शिव भी नहीं बचा सकते

कंगना ने अपने बयान में कहा, ‘1975 के बाद ये समय भारत के लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण समय है। 1975 में लोक नेता जेपी नारायण की एक ललकार, सिंहासन छोड़ो कि जनता आती है से सिंहासन गिर गए थे। 2020 में मैंने कहा था कि लोकतंत्र एक विश्वास है और सत्ता के घमंड में आकर जो इस विश्वास को तोड़ता है, उसका घमंड टूटना भी निश्चित है। 

हनुमान जी शिव जी के 12 वें अवतार

यह किसी व्यक्ति विशेष की शक्ति नहीं है, ये शक्ति है एक सच्चे चरित्र की। दूसरी बात हनुमानजी को शिवजी का 12वां अवतार माना जाता है और जब शिवसेना ही हनुमान चालीसा को बैन कर दे तो उन्हें तो फिर शिव भी नहीं बचा सकते। हर हर महादेव.. जय महाराष्ट्र, जय हिंद।’

Share this:

Latest Updates