Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महेन्द्र सिंह धोनी बने जियोमार्ट के ब्रांड एम्बेसडर

महेन्द्र सिंह धोनी बने जियोमार्ट के ब्रांड एम्बेसडर

National news, business news, jio Mart brand ambassador, Mahendra Singh Dhoni : रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेन्द्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इसके साथ ही जियोमार्ट ने अपने फेस्टिव कैंपेन का नाम बदल कर ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ कर दिया है। यह फेस्टिव कैंपेन सेल 8 अक्टूबर, 2023 से शुरू होगी।

भारत अपनी जीवन्त संस्कृति के लिए जाना जाता है

क्रिकेट के दीवानों में माही के नाम से मशहूर महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा, “भारत अपनी जीवन्त संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियोमार्ट का ‘जियो उत्सव कैम्पेन’ भारत और उसके लोगों के उत्सव का एक प्रतीक है। मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने पर बेहद उत्साहित हूं।“धोनी का ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर स्वागत करते हुए जियोमार्ट के सीईओ, संदीप वरागंती ने कहा, “ब्रांड एम्बेसडर के रूप में एमएस धोनी एकदम सटीक पसन्द हैं। उनका व्यक्तित्व जियोमार्ट की तरह ही विश्वसनीय है। धोनी ने देश को जश्न मनाने के कई मौके दिये हैं और अब ग्राहकों को जियोमार्ट पर जश्न मनाने का एक और मौका मिल रहा है और ‘शॉपिंग’ इस जश्न का एक अभिन्न अंग है।“

धोनी 45 सेकेंड की फिल्म में नजर आयेंगे

इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन और सौंदर्य से लेकर घरेलू सजावट के सामान जैसे लाखों उत्पाद जियोमार्ट पर उपलब्ध है। जियोमार्ट प्लेटफॉर्म पर अर्बन लैडर, रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस ज्वेल्स, हैमलीज़ सहित रिलायंस के स्वामित्व वाले ब्रांडों के उत्पाद शामिल हैं। जियोमार्ट के ई कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर वर्तमान में 1000 से अधिक कारीगरों के करीब 1.5 लाख उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस कैम्पेन की शूटिंग के हिस्से के रूप में, जियोमार्ट के सीईओ वरागंती ने धोनी को बिहार की कारीगर अम्बिका देवी द्वारा बनायी गयी एक मधुबनी पेंटिंग भेंट की। ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर धोनी 45 सेकेंड की फिल्म में नजर आयेंगे।

Share this:

Latest Updates