Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CINE MOTION : ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म की एक्ट्रेस भाग्यश्री की बेटी का ग्लैमर मचा रहा धूम, बॉलीवुड में success की…

CINE MOTION : ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म की एक्ट्रेस भाग्यश्री की बेटी का ग्लैमर मचा रहा धूम, बॉलीवुड में success की…

Maine Pyar Kiya film में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी अपने वक्त में सर्वाधिक हिट और खूबसूरत मानी जाती थी। भले भाग्यश्री ने ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम ना किया हो, लेकिन मैंने प्यार किया फिल्म हिंदी फिल्मी दुनिया में सफलता की नयी मिसाल कायम की थी। भाग्यश्री अपनी खूबसूरती के साथ मासूमियत के लिए भी जानी जाती हैं। आज भी उनकी खूबसूरती मुरझाई नहीं है और वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। आज हम उनके विषय में नहीं, बल्कि उनकी बेटी अवंतिका दासानी के विषय में आपको बताने जा रहे हैं,जो आजकल सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश एक्सप्रेशन के ग्लैमर के लिए पसंद की जा रही हैं। बेशक जितनी खूबसूरत भाग्यश्री हैं,उतनी ही खूबसूरत उनकी बेटी अवंतिका दसानी (Avantika Dasani) भी हैं।

देखते रह जाएंगे अवंतिका का लुक

भाग्यश्री के बेटी अवंतिका की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अवंतिका रेड क्रॉप टॉप और स्कर्ट में नजर आ रही हैं। उनका लुक काफी ग्लैमरस दिखाई दे रहा है। फैंस भी जमकर उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। बता दें कि एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-यकीन नहीं हो रहा है भाग्यश्री की इतनी बड़ी बेटी है। दूसरे ने लिखा परफेक्ट लुक। सोशल मीडिया पर अवंतिका के फॉलोअर्स की संख्या 85000 से भी अधिक है।

न्यू सीरीज के लेकर उत्साहित हैं अवंतिका

बता दें कि भाग्यश्री की बेटी अवंतिका भी अब बॉलीवुड में पैर जमाने जा रही हैं। बता दें कि उन्होंने मिथ्या पर काम किया है, जो साल 2019 की ब्रिटिश सीरीज चीट से प्रेरित है। बता दे कि यह फिल्म क्लास रूम पर आधारित है। इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी नजर आने वाली हैं।

Share this:

Latest Updates