Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मंईयां योजना : दिसंबर में इस दिन महिलाओं के खाते में जाएंगे ₹2500, सुप्रियो भट्टाचार्य ने…

मंईयां योजना : दिसंबर में इस दिन महिलाओं के खाते में जाएंगे ₹2500, सुप्रियो भट्टाचार्य ने…

Ranchi news : मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी की महिलाओं के खाते में 11 दिसंबर को निश्चित रूप से ₹2500 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 50 लाख से अधिक महिलाएं निबंधित हैं।

भाजपा शासित राज्यों में जाकर आदिम जनजातियों के हालात समझें बाबूलाल

सुप्रियो ने कहा है कि चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। सरकार को उन्होंने आदिम जनजाति को लेकर कुछ सुझाव दिए हैं। पड़ोसी ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए हैं। बाबूलाल को वहां का दौरा कर अध्ययन करना चाहिए। उन्हें वहां के आदिम जनजातियों की स्थिति और आर्थिक सामाजिक व शैक्षणिक हालत को समझना चाहिए।

असम के चाय बागान की चर्चा नहीं करते बाबूलाल

उन्होंने कहा कि बाबूलाल ने कभी असम के चाय बागान में काम करने वाले टी-ट्राइब की चर्चा नहीं की। उन्हें असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल करना चाहिए। झामुमो महासचिव ने बताया कि राज्य सरकार का मंत्रिमंडल समावेशी होगा। सभी औपचारिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंत्रिमंडल में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ सभी का ख्याल रखा जाएगा।

Share this:

Latest Updates