Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गुरुग्राम में बड़ा हादसा : कमरे में आग लगने से 4 युवक जिंदा जले

गुरुग्राम में बड़ा हादसा : कमरे में आग लगने से 4 युवक जिंदा जले

चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल के कमरे में लगी आग

Gurugram News : एक इमारत के कमरे में लगी आग में 04 युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचती, आग काफी फैल चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। जानकारी के अनुसार सरस्वती एन्क्लेव में शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर बने एक कमरे में आग लग गयी। कमरे से भयंकर आग की लपटें देख कर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।

दमकल कर्मियों की टीम पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी। आग की लपटें और धुएं के गुबार देख कर आस-पड़ोस के घरों में रहने वाले लोगों ने भी अपने घर खाली कर दिये। दमकल कर्मियों की टीम ने काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया।

कमरे में चार लोग थे, चारों की मिलीं लाशें 

लोगों ने जानकारी दी थी कि कमरे में चार लोग थे। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों की टीम ने जब कमरे की तलाशी ली, तो चार लोगों की लाशें मिलीं। इस कमरे में बिहार के लोखान गांव के चार लोग रह रहे थे, जो आपस में रिश्तेदार थे। मरनेवालों में दसवीं कक्षा का छात्र अमन (17), मोहम्मद मुश्ताक (22), नूर आलम (27) और यहां घूमने आये साहिल (22) शामिल हैं। तीन सदस्य पिछले करीब 15 साल से इसी क्षेत्र में किराये के घर में रह रहे थे। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गयी है।

Share this:

Latest Updates