Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बड़ा हादसा: पुणे जिले के भूशी डैम में डूबे 05 पर्यटकों में से दो के शव बरामद, 03 लापता

बड़ा हादसा: पुणे जिले के भूशी डैम में डूबे 05 पर्यटकों में से दो के शव बरामद, 03 लापता

Pune news : पुणे जिले के लोनावला में रविवार को दोपहर के समय भूशी डैम इलाके में 05 पर्यटक झरने में डूब गये। इसमें 01 महिला और 04 पुरुष शामिल हैं। इनमें दो लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं, जबकि 03 लोग लापता हैं। शिवदुर्ग मित्र नामक स्वयंसेवी संस्था के साथ फायर ब्रिगेड की टीम ने तलाशी अभियान चलाया है।

लोनावाला पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर में भूशी डैम भर गया और यहां का दृश्य बहुत ही सुहावना हो गया। इससे यहां भारी संख्या में पर्यटक आये थे। इनमें से पुणे से आये अंसारी परिवार के पांच लोगों का पानी का अंदाज न मिल पाने से संतुलन बिगड़ गया, जिससे पांचों डैम में डूब गये। इसकी जानकारी मिलते ही शिवदुर्ग मित्र नामक स्वयंसेवी संस्था के सदस्य, शहर पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और दो पर्यटकों का शव बरामद कर लिए। डैम में तीन पर्यटकों की तलाश जारी है।

Share this:

Latest Updates