Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन का निधन, इस हाल में मिली उनकी डेड बॉडी 

मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन का निधन, इस हाल में मिली उनकी डेड बॉडी 

Thiruvananthapuram, Malyalam actress renjusha Menon passed away, Malyalam film industries, South film industries,  National news, National update, New Delhi news, new Delhi news : दक्षिण भारतीय फिल्म की लोकप्रिय अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन की अचानक मौत हो गई है। खास तौर पर उनकी इज्जत मलयाली फिल्मों में बहुत ज्यादा थी। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक्ट्रेस तिरुवनंतपुरम में अपने किराए के मकान में मृत पाई गईं। उनका शव घर में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने इस मामले की अपनी जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत कैसे हुई इसे लेकर अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान  नहीं आया है। 35 वर्षीय अभिनेत्री रेन्जुशा अपने परिवार के साथ ही रहती थीं। श्रीकार्यम पुलिस ने इस घटना को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टा उसे यह आत्महत्या का मामला समझ में आ रहा है।

घटना पर परिवार ने दी यह जानकारी

अभिनेत्री के मौत मामले में उनके परिवार के लोगों का कहना है कि सोमवार सुबह उनके कमरे का दरवाजा बहुत देर तक बंद था। खटखटाने पर भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। तब जाकर परिवार के सदस्यों को कुछ अनहोनी होने का संदेह हुआ। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। जब कमरे में हम सभी गए तो देखा कि वह फांसी के फंदे से लटकी हुई है। 

टीवी सीरियल में भी कर चुकी थी काम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की रेन्जुशा मेनन एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। उन्होंने कई सीरियल में एक्टिंग की थी। उन्होंने कुछ मलयालम फिल्मों में भी काम किया था। पुलिस ने आत्महत्या का कारण जानने के लिए अपनी जांच शुरू कर दी है। रेन्जुशा मेनन मूल रूप से कोची की रहने वाली थीं। टेलीविजन इंडस्ट्री में उन्होंने बतौर एंकर कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने टीवी शो स्त्री में काम किया। उनके करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक करीब 20 टीवी शोज में काम किया था।

Share this:

Latest Updates