Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘शेख शाहजहां जैसों को फांसी हो तभी सार्थक होगा ममता दीदी का कानून’

‘शेख शाहजहां जैसों को फांसी हो तभी सार्थक होगा ममता दीदी का कानून’

New Delhi news : पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म करनेवालों को फांसी की सजा का कानून लाये जाने पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शिवराज सिंह ने कहा कि संदेशखाली में अनेक महिलाओं ने शेख शाहजहां पर उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप लगाये हैं, ऐसे में ममता दीदी का कानून सार्थक होगा, जब शेख शाहजहां जैसे लोगों को फांसी की सजा हो। केन्द्रीय मंत्री ने आज पूसा, नयी दिल्ली में मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता दीदी संवेदनशून्य हो गयी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ममता दीदी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के जघन्य अपराध से ध्यान भटकाने लिए विधानसभा में यह बिल लाया है, अगर ममता दीदी में संवेदना होती, तो वह पहले बिल लातीं।

उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश ने तो देश में सबसे पहले 2017 में ही दुष्कर्म करनेवालों को फांसी की सजा का कानून लागू कर दिया था। अब तक 42 लोगों को फांसी की सजा दी जा चुकी है। डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करनेवाले आरोपित को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, वहीं उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या ममता दीदी इस बिल के बाद संदेशखाली के आरोपित शेख शाहजहां को फांसी देंगी?

Share this:

Latest Updates