Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पुलिस कर्मियों की पदोन्नति और भत्ते को लेकर ममता ने की  घोषणा, पुलिस प्रशासन में होंगी 200 नियुक्तियां

पुलिस कर्मियों की पदोन्नति और भत्ते को लेकर ममता ने की  घोषणा, पुलिस प्रशासन में होंगी 200 नियुक्तियां

राज्य पुलिस में भर्ती, पदोन्नति और भत्तों में वृद्धि को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ी घोषणाएं की हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा या राज्य पुलिस के लिए एक अलग संगठन बनाने की घोषणा की है।

छह, 18 और 25 साल में प्रमोशन

राज्य प्रशासन के महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक पुलिस में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने ये नए कदम उठाए हैं। प्रदेश में प्रशासन और पुलिस में 200 नए लोगों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने गुरुवार को सचिवालय में राज्य के पुलिस महानिदेशक और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ बैठक में यह घोषणा उन्होंने की। बैठक में छह डीएसपी (पुलिस उपाधिक्षक) को एएसपी (सहायक पुलिस अधिकारी) के पद पर पदोन्नत किया गया। नौकरी के दौरान हर छह, 18 और 25 साल में प्रमोशन होगा। एएसपी और एसडीपीओ के लिए विशेष भत्ते दिए जाएंगे। एएसपी के लिए 2500 रुपये प्रति माह और एसडीपीओ के लिए 2000 रुपये प्रति माह भत्ते दिए जाएंगे।

वर्दी के लिए साल में 15000 रुपए मिलेंगे

अधिकारियों को वर्दी के लिए मात्र 200 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। इस बार 15 हजार रुपये सालाना मिलेंगे। 40 से अधिक उम्र के पुलिस अधिकारियों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच नि:शुल्क होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत कर आईपीएस के तौर पर मान्यता देने की इच्छुक है लेकिन इसके लिए केंद्रीय मंजूरी की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 2019 से अब तक तीन बार इसके लिए केंद्र से अनुमति मांगी जा चुकी है।

Share this:

Latest Updates