Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विधायक जीशान बाबा सिद्दीकी को धमकी देने वाला शख्स नोएडा में गिरफ्तार

विधायक जीशान बाबा सिद्दीकी को धमकी देने वाला शख्स नोएडा में गिरफ्तार

Mumbai News : पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी को रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देनेवाले शख्स को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। मुम्बई पुलिस आरोपित गुरफान खान (20) को मुम्बई ला रही है।
पुलिस के अनुसार बांद्रा पूर्व में स्थित उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की राकांपा के नेता जीशान सिद्दीकी के कार्यालय में शुक्रवार को एक धमकी भरा फोन आया था। फोनकर्ता ने जीशान सिद्दीकी और फिल्म अभिनेता सलमान खान को रंगदारी की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद जीशान के कार्यालय में काम करने वाले पदाधिकारी ने इस धमकी की रिपोर्ट निर्मलनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के विरुद्ध दर्ज करवायी। पुलिस ने फोन काल की जांच शुरू की और आरोपित के नोएडा में छिपे होने का पता चला। इसके बाद मुम्बई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोमवार को धमकी देने वाले गुरफान खान को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Share this:

Latest Updates