Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MANIPUR : एन बीरेन सिंह दोबारा संभालेंगे CM की कुर्सी, सीतारमण ने…

MANIPUR : एन बीरेन सिंह दोबारा संभालेंगे CM की कुर्सी, सीतारमण ने…

Manipur (मणिपुर) में वर्तमान एक्टिंग चीफ मिनिस्टर एन बीरेन सिंह दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सह पर्यवेक्षक कानून मंत्री किरेन रिजीजु ने बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ 20 March को
मणिपुर की राजधानी इंफाल में दो घंटे तक बैठक की। उसके बाद बीरेन सिंह के नाम की घोषणा की। गौरतलब है कि मणिपुर में दो चरणों में हुए विधानसभा के चुनाव का परिणाम 10 मार्च को आ गया था। तब से अब तक एन बीरेन सिंह राज्य के एक्टिंग चीफ मिनिस्टर हैं।

सर्वसम्मति से बने विधायक दल के नेता

सीतारमण मे कहा कि बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके बाद सीतारमण, रिजीजू, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अधिकारीमायूम शारदा देवी और अन्य नेताओं ने बीरेन सिंह को बधाई दी और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया।

Share this:

Latest Updates