Jamshedpur news: जमशेदपुर के गोलमुरी गोलचक्कर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में बुधवार को जनता सेवा समिति प्रमुख और युवा जदयू प्रदेश सचिव मनोज मांझी जी ने बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने की खुशी में सभी राम भक्तों के बीच लड्डू का वितरण किया। इस कार्य में जनता सेवा समिति के कर्मठ कार्यकर्तागण मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया।





