Jamshedpur news: जमशेदपुर के जानेमाने समाजसेवी मनोज मांझी को अपने सहयोगी शक्ति प्रसाद द्वारा सूचना मिली की जमशेदपुर का एक परिवार भीषण आर्थिक तंगी से गुज़र रहा है। परिवार दाने-दाने को मोहताज़ हो गया है। यह जानकारी मिलते ही मनोज मांझी ने सहायक दीपक सिंह के साथ मिलकर स्वयं ही परिवार की सहायता को तैयार हो गये। उन्होंने राशन की खरीदारी करने के बाद आर्थिक तंगी से परेशान परिवार के पास पंहुचे और निस्वार्थ सेवा भाव से सेवा करते हुए गोपनीय तरीके से परिवार की सहायता की।
मनोज मांझी ने आर्थिक तंगी से परेशान परिवार की गोपनीयता से सहायता की

Share this:


