Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सड़क हादसे में मनु भाकर के मामा व नानी की मौत

सड़क हादसे में मनु भाकर के मामा व नानी की मौत

New Delhi news : ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविवार सुबह चरखी दादरी में एक सड़क दुर्घटना में उनके मामा और नानी की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार चालक फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मनु भाकर को हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस खुशी के कुछ दिन बाद ही उनके परिवार पर यह दुखद घटना घटी।

मां के साथ स्कूटी पर सवार थे मामा युद्धवीर

रविवार सुबह मनु के मामा युद्धवीर अपनी मां सावित्री के साथ स्कूटी पर सवार थे। युद्धवीर हरियाणा रोडवेज में चालक थे और ड्यूटी पर जा रहे थे। सावित्री अपने छोटे बेटे के घर लोहारु चौक जा रही थीं। महेंद्रगढ़ बाईपास रोड पर कलियाणा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने गलत दिशा से आकर उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। युद्धवीर (50 वर्ष) और सावित्री (65 वर्ष) दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ब्रेजा कार भी सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। युद्धवीर और सावित्री भिवानी जिले के कलाली गांव के रहने वाले थे।

Share this:

Latest Updates