Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रेलवे ट्रैक के मेंटेनेंस के कारण शनिवार रात से सियालदह-नैहाटी शाखा पर कई ट्रेनें रद्द

रेलवे ट्रैक के मेंटेनेंस के कारण शनिवार रात से सियालदह-नैहाटी शाखा पर कई ट्रेनें रद्द

West Bengal railway news :  कोलकाता में रेल  ट्रैक के मेंटेनेंस के काम को लेकर रेलवे ने सियालदह-नैहाटी शाखा पर कई लोकल ट्रेनों को रद्द कर दी थी। इस रूट पर मेंटेनेंस का कार्य चलने के कारण शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह छह बजे तक लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार सियालदह-कल्याणी और सियालदा-नैहाटी लोकल समेत हमें कई ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

ट्रेनों की समय सारणी में भी किया बदलाव 

रेलवे के अनुसार सियालदह मेन लाइन पर रेलवे लाइन की मरम्मत का काम तेजी से हुआ। इस लाइन पर की मरम्मत कार्य चलने के कारण बैरकपुर-नैहाटी लाइन पर भी असर हुआ। अप और डाउन दो जोड़ी लोकल ट्रेनें रद्द भी करनी पड़ी। रेलवे ने कुछ ट्रेनों की समय सारणी में भी बदलाव किया। पूर्व रेलवे की ओर से जानकारी दी गई थी कि लोकल ट्रेन नैहाटी से सुबह 4.10 बजे के बदले 5.12 बजे रवाना होगी। मालूम हो कि हजारों यात्री प्रतिदिन सियालदा मुख्य शाखा में यात्रा करते हैं।

Share this:

Latest Updates