Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राहुल, खड़गे और तेजस्वी सहित कई दिग्गजों ने दी गुरुजी को अंतिम विदाई

राहुल, खड़गे और तेजस्वी   सहित कई दिग्गजों ने दी     गुरुजी को अंतिम विदाई

Ranchi News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम विदाई में देश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। अंतिम संस्कार में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिये नेमरा पहुंचे।

इसके अलावा बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम, अन्नपूर्णा देवी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और सांसद पप्पू यादव, आआपा के सांसद संजय सिंह के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर, बेबी देवी, योगेन्द्र साव, बेरमो विधायक अनूप सिंह, रामगढ़ विधायक ममता देवी, मथुरा महतो, राजेश कच्छप, पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो, बिरंची नारायण, अम्बा प्रसाद, झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, प्रवक्ता विनोद पांडेय, डीजीपी अनुराग गुप्ता, विनोद किस्कू, चित्रगुप्त महतो, आलम अंसारी, निरंजन शर्मा, अमरेन्द्र सिंह सहित झारखंड के मंत्री-विधायक से लेकर कई गण्यमान्य लोग शामिल हुए।

Share this:

Latest Updates