Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चर्चाओं का बाजार गर्म: निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में अदाकारा अक्षरा सिंह ने किया रोड शो

चर्चाओं का बाजार गर्म:  निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में अदाकारा अक्षरा सिंह ने किया रोड शो

Baghmara/Dhanbad News: बाघमारा विधानसभा के निर्दलीय उम्मीदवार रोहित यादव के प्रचार-प्रसार में चार चांद लगाने के लिए भोजपुरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह ने रोड शो किया। इस दौरान भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह के एक झलक पाने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस रोड शो में हजारों दो पहिया चार पहिया वाहन के साथ चल रहे थे, जो विभिन्न स्थानों से होते हुए बाघमारा के माटीगढ़ा दुर्गा मंदिर मैदान पहुंची। वहां उनका भव्य स्वागत फूल मालाओं से किया गया।
इसके बाद प्रत्याशी रोहित यादव और अक्षरा सिंह ने संयुक्त रूप से बिरसा मुंडा की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी। 

IMG 20241115 WA0364

रोहित यादव ने माटीगढ़ा में सभा कर मतदान की अपील की


निर्दलीय उम्मीदवार रोहित यादव ने माटीगढ़ा के लोगों को सम्बोधित कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
श्री यादव ने आगे कहा कि आप लोगों को किसी से डरने की कोई जरूरत नहीं है। आप चुनाव के बाद विकास भी बाघमारा में दिखेगा।
अंतिम में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सभा को सम्बोधित कर कहा कि पैसे तो सभी कमाते हैं, लेकिन कभी नाम भी काम लेना चाहिए। इस दौरान अक्षरा सिंह ने मतदाताओं से रोहित यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

रोहित यादव के पक्ष में मतदान होने की सम्भावना जतायी जा रही है।


इधर, क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार घर दिखा। अक्षरा सिंह के आने से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के पक्ष में मतदान होने की सम्भावना जतायी जा रही है।
इस अवसर पर रवीन्द्र कुमार पांडेय, डबलू माथा, पप्पू दुबे, ममता देवी, मीनाक्षी, रानी, गुड़िया, रजनी चौहान, सोनू शर्मा, हजना आदि लोगों के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates