Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Marriage :  वरमाला डालो या हथकड़ी पहनो, इसके बाद थाने में पति-पत्नी बन गए प्रेमी-प्रेमिका…

Marriage :  वरमाला डालो या हथकड़ी पहनो, इसके बाद थाने में पति-पत्नी बन गए प्रेमी-प्रेमिका…

Jharkhand Update News, Lohardaga, Marriage Arranged In Temple Of Sadar Thana Campus  : रंजन और होलिका एक दूसरे से प्यार करते थे, मगर जब बात शादी की आई तो रंजन मुकर गया। होलिका ने मामले को थाने तक पहुंचाया। पुलिस ने रंजन को समझाया। शादी करो या जेल जाने के लिए तैयार हो जाओ। लड़के की अकल ठिकाने आ गई। वह शादी के लिए राजी हो गया। इसके बाद लोहरदगा सदर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में ही शादी हुई और कई लोग इसके गवाह बने। 

महिला थाना पुलिस ने लड़की का दिया साथ

जाता है कि लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के रघु टोली निवासी जगेश्वर गोप के पुत्र रंजन गोप और गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के ब्रांग गांव निवासी स्वर्गीय बसराज लोहरा की पुत्री होलिका कुमारी मिलकर यूट्यूब पर गाना तैयार करते थे। दोनों यूट्यूबर थे। दोनों को पॉपुलर होने की चाहत थी। रास्ता चुना यूट्यूब को। साथ मिलकर काम करने लगे। इसी बीच दोनों एक दूसरे के करीब आए और प्यार करने लगे। लेकिन, अचानक शादी करने की बात से रंजन मुकर गया। इसके बाद होलिका थाने पहुंची। मुसीबत की इस घड़ी में लोहरदगा महिला थाना पुलिस ने लड़की का साथ दिया। रंजन को बुलाकर समझाया कि या तो वरमाला डालो या फिर हथकड़ी पहनो। बात रंजन की समझ में आ गई। इसके बाद वह शादी के लिए राजी हो गया। पति-पत्नी बन कर प्रेमी-प्रेमिका खुश हो गए।

Share this:

Latest Updates