Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Marriage : इस प्रेमी जोड़े को पहचानिए, जून में बिमल रॉय की परपोती और धर्मेंद्र के पोते की…

Marriage : इस प्रेमी जोड़े को पहचानिए, जून में बिमल रॉय की परपोती और धर्मेंद्र के पोते की…

National News Update, Bollywood  Mumbai : अगले माह यानी जून में बॉलीवुड से जुड़ा एक बड़ा शादी समारोह होगा। मीडिया से मिल रही रिपोर्ट की मानें तो धर्मेद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण की शादी जून में दिग्गज फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोती द्रिशा रॉय से होने जा रही है। द्रिशा रॉय फैशन डिजाइनर हैं। करण की होने वाली पत्नी की मां चिमू बी. आचार्य 1998 में दुबई चली गई थीं। वह एक पूर्व विज्ञापन कार्यकारी और मध्य पूर्व की शीर्ष इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक की प्रमोटर हैं। द्रिशा ने आचार्य सरनेम को छोड़ने और अपने परदादा के सरनेम को अपनाने का फैसला किया।

दोनों लंबे समय से हैं एक साथ

करण देओल बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और उनकी पत्नी लिंडा उर्फ पूजा के अभिनेता बेटे हैं। द्रिशा करण देओल की गर्लफ्रेंड हैं और दोनों लंबे समय से एक साथ हैं। करण देओल ने अपने पिता द्वारा निर्देशित फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में कदम रखा था। करण ने हाल ही में अपने दादा-दादी धर्मेद्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह के मौके पर गुपचुप अपनी प्रेमिका से सगाई की थी, जिसमें दोनों परिवारों ने भाग लिया था।

Share this:

Latest Updates