Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नौ माह पहले हुई थी शादी, आठ माह की थी गर्भवती, लगा ली फांसी, हो गई मौत

नौ माह पहले हुई थी शादी, आठ माह की थी गर्भवती, लगा ली फांसी, हो गई मौत

Koderma news, Jharkhand news : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित विशनपुर रोड में जिला बल के आरक्षी शक्ति शिवम सिंह की पत्नी अंजलि देवी ने सोमवार की देर रात फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। अंजलि शादी लगभग नौ महीने पूर्व दिसंबर 2023 में हुई थी। वह आठ महीने की गर्भवती थी और समस्तीपुर निवासी अभय कुमार की पुत्री थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मायके वालों ने पति व ससुरालवालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

मायके वालों ने पति व ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया है।  मृतका के स्वजन का आरोप है कि शादी के बाद से ही शक्तिऔर अंजलि के बीच विवाद होता रहता था। विवाद की यह बात कई बार थाने तक पहुंची और सुलह भी कराया गया। शक्ति प्रतिदिन शराब पीकर घर आता था और  अंजलि के साथ मारपीट करता था। बताया कि उनका दामाद बाइक व नकद की मांग करता था और उसकी पुत्री को प्रताड़ित करता था। 

अलग-अलग कमरे में सोते थे दोनों, घटना की रात हुई थी बहस

मृतका की सास रुकमणि देवी ने बेटे-बहू के बीच मामूली कहासुनी की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी एक कमरे में नहीं रहते थे। देर रात उन्हें कुछ आभास हुआ तो उन्होंने बेटे शक्ति को देखने के लिए कहा। इसके बाद पाया कि अंजलि ने कमरे में लगे पंखे से फांसी लगा ली है। 

सर्विस रिवाल्वर जब्त, हिरासत में चल रही पूछताछ 

फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने उसका सर्विस रिवाल्वर जब्त कर लिया है और हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। बिहार के छपरा निवासी शक्ति शिवम सिंह के पिता की 2015 में मौत हो गई थी। इसके बाद 2016 में उसे अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। इसके पीछे क्या वजह रही, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Share this:

Latest Updates