Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Massive Accident : 50 फ़ीट की ऊंचाई से नीचे गिरा और आ गया बुलडोजर की चपेट में, फिर क्या हुआ…, बहुत ही प्रेरक किस्सा है, जरूर पढ़ें…

Massive Accident : 50 फ़ीट की ऊंचाई से नीचे गिरा और आ गया बुलडोजर की चपेट में, फिर क्या हुआ…, बहुत ही प्रेरक किस्सा है, जरूर पढ़ें…

Foreign News, special story, amazing spirit : दुर्घटना की न तो कोई निर्धारित प्रकृति होती, न ही कोई समय और न ही जगह। किसी की आसमान में ईही लीला समाप्त हो जाती है तो कोई समंदर की गहराइयों में खो जाता है। कोई बिजली की चपेट में आकर जान गवां बैठता है तो कोई सड़क हादसे का शिकार हो जाता है । इनमें से कई लोग इन दुर्घटनाओं की वजह से जीवन भर के लिए अपाहिज हो जाते हैं और जीने का हौसला खो बैठते हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी हिम्मत और लगन के बूते इतिहास रच जाते हैं। लॉरेन स्कॉएरस ऐसे ही बिरले लोगों में से एक हैं। लॉरेन वह सभी काम कर रहे हैं, जो कि एक आम आदमी करता है। लॉरेन की बात करें तो पेशे से मजदूर 21 वर्षीय लॉरेन एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर काम कर रहे थे कि 50 फ़ीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़े और एक बुलडोजर की चपेट में आ गए, फिर क्या हुआ, आगे पढ़िए…

जान बचाने को डॉक्टरों को काटनी पड़ी आधी बॉडी

सितंबर 2019 की घटना है। सबकुछ सामान्य चल रहा था। लॉरेन एक आम इंसान की तरह जिंदगी जी रहे थे। लेकिन 50 फ़ीट की ऊंचाई से गिरने के बाद उनकी बॉडी एक बुलडोजर की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में उनकी आधी बॉडी कुचल गई। इसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई। उसकी जान बचाने को डॉक्टर्स को उसकी आधी बॉडी काटनी पड़ी। लॉरेन में जीने की ललक थी। उन्होंने भी अपनी लाइफ बचाने के लिए डॉक्टर्स से शरीर को काट देने का अनुरोध किया और वह ऑपरेशन के बाद आधे अंग के हो गए।

सर्जरी के बाद से हर दिन नार्मल लाइफ बिताने की जिद्द

लॉरेन की सर्जरी कामयाब रही। वह तब से लेकर अब तक हर दिन एक नार्मल लाइफ बिताने की कोशिश कर रहै हैं। अपनी पत्नी के साथ वो हर काम दोबारा करना सीख रहे हैं। इसमें तैराकी भी शामिल है। लॉरेन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी नई लाइफ की झलक लोगों को दिखाई, जो लोगों के लिए काफी प्रेरक है। दरअसल,लॉरेन एक वीडियो में स्विमिंग करते हुए नजर आते हैं। इसमें लॉरेन के साथ उनकी पत्नी साबिया भी नजर आती हैं। वीडियो में दिखता है कि अचानक ही लॉरेन का बैलेंस पानी में बिगड़ जाता है तो उनकी पत्नी परेशान हो जाती है। लेकिन, तुरंत ही लॉरेन ने अपना बैलेंस वापस बना लिया। यह देखकर उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

Share this:

Latest Updates