Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाराष्ट्र में सेना के आयुध फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में सेना के आयुध फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत

हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच का किया गया रेस्क्यू, फैक्ट्री की छत गिरी, 13-14 लोगों के फंसे होने की आशंका

Maharashtra news :  महाराष्ट्र के भंडारा में सेना के आयुध कारखाने में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे भीषण ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

भंडारा कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि धमाके से फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसमें 13 से 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद लोहे और पत्थर के टुकड़े दूर-दूर बिखरे हुए दिखाई दिए।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्ट्री के लॉन्ग टर्म प्लानिंग (एलटीपी) सेक्शन में हुआ। महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी ने भी हादसे में गिरी छत के नीचे 13-14 लोगों के फंसे होने की जानकारी दी।

आरडीएक्स ब्रांच में विस्फोट

जवाहरनगर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री की आरकेआर की ब्रांच सेक्शन में यह ब्लास्ट हुआ है। यहां आरडीएक्स बनाया जाता है। इसी में यह विस्फोट हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जिस इमारत में विस्फोट हुआ, वह पूरी तरह नष्ट हो गई है।  भंडारा की इस फैक्ट्री में सेना के लिए एसिड से लेकर कई तरह के विस्फोटक बनाए जाते हैं। यहां टेस्टिंग फैसिलिटीज और अत्याधुनिक लेबोरेटरीज भी हैं। छोटे हथियारों में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक स्पेरिकल पाउडर भी यहीं बनाया जाता है। इस पाउडर का इस्तेमाल पहली बार दूसरे विश्व युद्ध में किया गया था। 1960 से इसे सिविलियंस को दिया जाना शुरू किया गया था।

2024 में भी हुआ था ऐसा हादसा

जनवरी 2024 में भी भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सीएक्स डिपार्टमेंट में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उससे पहले भंडारा के पास सनफ्लैग कंपनी में विस्फोट हुआ था, जिसमें तीन कर्मचारी झुलस गए थे। शुक्रवार की घटना इस साल की पहली ऐसी घटना है।

कोट्स

महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध कारखाने में हुए विस्फोट के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं। प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

Share this:

Latest Updates