Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

त्रिवेणी योग में पड़ा मौनी अमावस्या स्नान, हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

त्रिवेणी योग में पड़ा मौनी अमावस्या स्नान, हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Haridwar News: तीर्थ नगरी हरिद्वार में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए देर रात से ही श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह होते ही हरकी पौड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस वर्ष मौनी अमावस्या का यह पावन स्नान त्रिवेणी योग में पड़ रहा है, जो 50 वर्षों बाद आया है। इसके साथ ही चार अन्य शुभ योगों का संयोग भी इस अवसर को और पवित्र बना रहा है।
पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रर्मेंद्र डोबाल मेला नियंत्रण कक्ष से स्वयं सारी व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं।
ज्योतिषाचार्य प्रदीप जोशी का कहना है कि माघ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। प्रयागराज में कुम्भ के दौरान पड़नेवाली इस अमावस्या में विशेष योग बन रहा है। इस योग में स्नान करके जप, तप, दान आदि करें तो वह कई गुना हो जाता है। मौनी अमावस्या पर मौन रह कर स्नान करने के पश्चात जरूरतमंदों को दान कर पुण्य प्राप्त करना चाहिए। जो श्रद्धालु आज के दिन पितरों के निमित्त तर्पण पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। तर्पण करनेवाला पितृ दोष से मुक्त हो जाता है।

Share this:

Latest Updates