Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Maya Nagari Mumbai : लिव-इन रिलेशनशिप में महिला की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, आरोपित एचआईवी पॉजिटिव

Maya Nagari Mumbai : लिव-इन रिलेशनशिप में महिला की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, आरोपित एचआईवी पॉजिटिव

Mumbai news, Maharashtra news, crime news Mumbai crime, national news : मुंबई में मीरा रोड इलाके में रहनेवाली एक महिला की लिव-इन रिलेशनशिप में हुई हत्या मामले की जांच में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है। जांच के दौरान आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह खुद एचआईवी ग्रसित है। सरस्वती मेरी बेटी जैसी थी, कभी शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाया। इस मामले गहन छानबीन जारी है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि मीरा रोड के गीता नगर में रहनेवाले 56 वर्षीय मनोज साने को उसके साथ लिव -इन -रिलेशन में रहनेवाली 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य की हत्या मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।

कोर्ट ने आरोपित को 16 तक पुलिस कस्टडी में भेजा

कोर्ट ने गुरुवार को आरोपित मनोज साने को 16 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मनोज साने ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि, ‘सरस्वती मेरी बेटी जैसी थी। मैंने उसके साथ कभी शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाये। सरस्वती ने 3 जून को आत्महत्या कर ली थी। मैंने इस डर से उसके शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, कि पुलिस मेरे खिलाफ मामला दर्ज कर मुझे गिरफ्तार कर लेगी।’ पूछताछ में आरोपित ने यह भी दावा किया कि, ‘मुझे 2008 में पता चला कि मैं एचआईवी पॉजिटिव हूं। तब से मैं दवा कर रहा हूं।’

आरोपित ने शव को पहले काटा फिर कुकर में पकाया और कुत्तों को खिला दिया था

गौरतलब है कि मीरा रोड इलाके के गीतानगर में स्थित फ्लैट से दुर्गंध आने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा था और वहां से तीन बाल्टियों में सरस्वती के शव के टुकड़े बरामद किये थे। आरोपित ने सरस्वती के शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिये थे। इसके बाद आरोपी ने इन टुकड़ों को प्रेशर कुकर में पकाकर कुत्तों को खिलाया था। पुलिस ने बेडरूम और किचन में बाल्टियों, टब, कुकर और अन्य बर्तनों में भी शव के टुकड़े मिले थे। इस मामले की छानबीन जारी है।

Share this:

Latest Updates