Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हेमन्त सरकार ने संथाल परगना को किया घुसपैठियों के हवाले : हिमंता बिस्वा सरमा

हेमन्त सरकार ने संथाल परगना को किया घुसपैठियों के हवाले : हिमंता बिस्वा सरमा


Dumka News : भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए संथाल परगना की डेमोग्राफिक स्थिति पर गम्भीर चिन्ता जतायी। साथ ही, कहा कि हेमंत सरकार ने संथाल परगना को घुसपैठियों के हवाले कर दिया है।
सरमा ने कहा कि आदिवासी छात्राओं पर भी अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘जब मैं एक आदिवासी छात्रावास गया, तो वहां की छात्राओं ने बताया कि पुलिस और घुसपैठियों की मिलीभगत से उनके साथ मारपीट की गयी। उन्होंने गायबथान से जुड़े मुद्दे पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि वे लगातार उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। असम में जो घुसपैठ करने की कोशिश करता है, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। लेकिन, आज झारखंड में घुसपैठिये संथाल में आते हैं और आदिवासी बेटियों को फंसा कर शादी कर लेते हैं। फिर मुखिया का चुनाव लड़ते हैं और जो घुसपैठ करता है, वह मुखिया बन जाता है। इस पर हेमन्त सोरेन कुछ नहीं करते हैं, क्योंकि उनको वोट का लालच है।’
भाजपा यह विधानसभा चुनाव आदिवासी समाज की अस्मिता के लिए लड़ रही

संथाल में घुसपैठिये 20 प्रतिशत हो गये


सरमा ने कहा कि देखते-देखते संथाल में घुसपैठिये 20 प्रतिशत हो गये हैं। झारखंड में भाजपा यह विधानसभा चुनाव आदिवासी समाज की अस्मिता के लिए लड़ रही हैं। हमारे हिन्दू-मुसलमान जो मूल समाज है, जो भारतीय समाज है, उनके लिए यह चुनाव लड़ी जा रही है। झारखंड में जब भाजपा की सरकार बनेगी, हमलोग कानून के रास्ते से घुसपैठियो को लात मार कर बाहर निकालेंगे। यह चुनाव संथाल परगना को घुसपैठिये से मुक्ति दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। यह लड़ाई तब तक लड़ते रहेंगे, जब तक एक-एक घुसपैठिये को भी संथाल से बाहर न कर दें।
भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ किसी को खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं देगी
सरमा ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही जो भी लोग जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक करवाने का काम किये हैं; चाहे वह कितना ही बड़ा व्यक्ति हो, उसे लात मार-मार कर जेल में बंद करने का काम करेंगे। भाजपा युवा साथी के भविष्य के साथ किसी को खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं देगी। झारखंड में भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में सीजीएल परीक्षा कैंसल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है कि दो माह के अंदर निष्पक्ष सीजीएल परीक्षा करायी जायेगी।

Share this:

Latest Updates