Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारती अस्पताल कोकर और आइसोपार्ब रांची शाखा के तत्वावधान में लगा मेडिकल कैम्प

भारती अस्पताल कोकर और आइसोपार्ब रांची शाखा के तत्वावधान में लगा मेडिकल कैम्प

▪︎50 असहाय महिला मरीज़ों की हुई निःशुल्क जांच

Ranchi News: भारती अस्पताल कोकर और आइसोपार्ब रांची शाखा के तत्वावधान में आयोजित मेडिकल कैम्प में शांति सदन हरचंदा, रांची में क़रीब 50 लावारिस, असहाय महिला मरीज़ों की निःशुल्क जांच की गयी। मेडिकल कैम्प टीम में प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा झा, डॉ. पुष्पलता, डॉ. सुनिता, डॉ. अंजना, डॉ. सुमन सिन्हा, डॉ. हिना यास्मीन, डॉ. रागिनी, डॉ. ईरा और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा चौधरी शामिल थीं। मरीजों का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन लेवल की भी जांच की गयी। दांत की निःशुल्क जांच के बाद कई तरह के इलाज के लिए दुबारा कैम्प लगाया जायेगा। कई दवाई कम्पनियों के रिप्रेजेंटेटिव ने भी निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। चुटिया के सफायर गार्डन सोसायटी की महिलाओं की तरफ से इन बेसहारा महिलाओं के लिए गर्म कपड़े, कम्बल आदि भी उपलब्ध कराये गये।
शांति सदन “सिस्टर्स ऑफ द डेस्टिट्यूट” की चार धर्मबहनें यहां इन महिलाओं की देखभाल और सेवा करती हैं। भारती अस्पताल की तरफ से शांति सदन को 20 मरीजों का बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर और ज़रूरत की सभी हॉस्पिटल की सामग्री उपलब्ध करायी गयी हैं। यहां की बहुत सारी मरीजों को मानसिक बीमारी भी है और कई बीमारियों के लिए शल्य चिकित्सा की आवश्यकता है, जो भारती अस्पताल की तरफ़ से मुफ्त मुहैया करायी जायेगी।

Share this:

Latest Updates