Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JICA, JETRO और NEC के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, औद्योगिक विकास में रणनीतिक सहयोग देगा

JICA, JETRO और NEC के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, औद्योगिक विकास में रणनीतिक सहयोग देगा

राज्य के समग्र विकास में सहभागिता के लिए उद्योग सचिव ने विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के दिशा-निर्देश पर राज्य में विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य को लेकर उद्योग सचिव अरवा राजकमल और जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने दिल्ली में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक की।
झारखंड प्रतिनिधिमंडल ने नयी दिल्ली में जापानी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) इंडिया की अपर मुख्य विकास विशेषज्ञ सुश्री अदिति पुरी के साथ एक बैठक की। इसमें JICA ने औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य अवसंरचना और कौशल विकास पर झारखंड के कार्यों की सराहना की और रणनीतिक सहयोग की सम्भावनाओं में गहरी रुचि व्यक्त की। वहीं, उद्योग सचिव ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड आॅर्गनाइजेशन (JETRO) इंडिया के मुख्य महानिदेशक सुजुकी ताकाशी से मुलाकात की। JETRO ने झारखंड को जापानी निवेशकों से जोड़ने के लिए हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया है। दोनों पक्ष नये निवेश अवसरों को खोलने के लिए आउटरीच कार्यक्रमों पर सहमति बनी है।
जबकि, एक बैठक नयी दिल्ली स्थित झारखंड भवन में NEC कॉरपोरेशन के कॉरपोरेट स्ट्रेटेजी के रयोहेई आइबा के साथ हुई। आईटी सॉल्यूशन, दुर्लभ मृदा खनिज खनन के लिए डिजिटल तकनीकों और NEC के सहयोग से एक जापानी भाषा अकादमी की स्थापना में संयुक्त उद्यम के अवसरों की खोज करेगी। NEC ने झारखंड की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में उसके साथ साझेदारी करने में गहरी रुचि व्यक्त की।

Share this:

Latest Updates